केंद्र को तत्काल और बिना शर्त किसानों से बातचीत करनी चाहिए : अरविन्द केजरीवाल

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों से केंद्र को तत्काल और बिना शर्त बातचीत करनी चाहिए। किसान लगातार चार दिनों से नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रीय राजधानी के सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने केंद्र से कहा कि उसे तत्काल किसानों से मिलना चाहिए। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, केंद्र सरकार को किसानों से तत्काल (और) बिना शर्त बातचीत करनी चाहिए। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी मांग करती है कि गृह मंत्री अमित शाह को पहले किसानों की बातों को सुनकर उनकी समस्याओं को हल करना चाहिए।
उन्होंने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी किसानों के साथ है। हम किसानों का दिल्ली में स्वागत करते हैं। हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *