हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अब डबल सिक्योरिटी कवर

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सिक्योरिटी का रिव्यू किया गया है। राजधानी चंडीगढ़ में मूवमेंट के दौरान हरियाणा पुलिस के अलावा चंडीगढ़ पुलिस भी उन्हें सुरक्षा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री अब अपने आवास या हरियाणा सिविल सचिवालय से चंडीगढ़ के किसी भी एरिया में जाएंगे तो उनके साथ डबल सिक्योरिटी कवर रहेगा। पंचकूला में जाएंगे तो हरियाणा पुलिस उनके साथ रहेगी। इससे पहले चंडीगढ़ में सीएम के मार्गों पर चंडीगढ़ पुलिस ही तैनात होती थी।
इस बीच हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार की रात एक कथित वायरल वीडियो होने के मामले में सोनीपत व पानीपत के पुलिस अधीक्षकों से रिपोर्ट मांगी है। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा बीती रात एक वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री को धमकी देने की बात कही जा रही है। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एसजेएफ के चीफ की ओर से कथित तौर पर एक पोस्टर भी जारी किया है। केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही पन्नू को आतंकवादी घोषित किया है। हरियाणा में जब किसान आंदोलन शुरू ही हुआ था, तब भी उसके फोन लोगों के फोन पर आए और हरियाणा के अधिकारियों को उसने रिकार्डिड काॅल में धमकी दी थी कि वह आंदोलनकारी किसानों को तंग न करें और उन्हें दिल्ली जाने दें अन्यथा अपना अंजाम भुगत लें। पुलिस इसे केवल अफवाह तथा शरारत ही मान रही है। किसान आंदोलन के चलते सीएम की सिक्योरिटी का रिव्यू किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *