गुरुग्राम के सेक्टर 10 ए में खुला जजपा का जिला कार्यालय
-उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने किया उद्घाटन
गुरुग्राम: जजपा संरक्षक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह के साथ शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर10 ए में जननायक जनता पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गुरुग्राम में खोले के पार्टी कार्यालय का साप्ताहिक शेड्यूल बनाया जाएगा और कार्यालय के माध्यम से आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं जैसे आधार कार्ड बनवाना, राशन कार्ड बनवाना, जाति प्रमाण पत्र आदि बनवाने में आने वाली सरकारी प्रक्रिया की बाधाओं को समाप्त करके लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जजजा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से विकास का जो पहिया रुक गया था, वह अब धीरे-धीरे फिर से घूमना शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी देवी लाल के दिखाए रास्ते पर जननायक जनता पार्टी चल रही है इसलिए चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वायदों को भी इस कार्यकाल में पूरा करेंगे।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, पूर्व विधायक गंगाराम व बीर सिंह, जिला अध्यक्ष ऋषि राज राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष सूबे सिंह बोहरा आदि सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. केसी बांगड़ व अनंतराम तंवर, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र लितानी, महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्यान, प्रदेश प्रवक्ता दलबीर धनखड़, राजेश सूटा, दिनेश डागर, महबूब खान सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।