गुरुग्राम में दुष्कर्म के आरोप में लॉ स्टूडेंट को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम : एक छात्रा से दोस्ती कर उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले लॉ स्टूडेंट को सेक्टर-40 थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी छात्र पर युवती को जाति सूचक शब्द कहने ,जान से मारने की धमकी और गर्भपात करवाने सहित कई संगीन आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से राजस्थान निवासी 22 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीए अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रही है। वह अमेजन कंपनी में काम करती थी। इस दौरान अपनी सहेली के माध्यम से दस महीने पहले उसकी दोस्ती गांव पलासोली निवासी अमन शर्मा (21) से हो गई। आरोपी छात्र वकालत की पढ़ाई कर रहा है। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और अमन ने उसे शादी करने के बहाने गुरुग्राम बुला लिया गया। यहां पर दोनों सेक्टर-40 में लिव-इन में रहने लगे। तभी अमन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पिछले महीने दस नवंबी को अमन अपने गांव चला गया। तबीयत खराब होने पर छात्रा अस्पताल गई तो चिकित्सकों ने उसके गर्भवती होने की बात बताई। इसके बाद उसने अमन को फोन किया, लेकिन अमन ने उसे शादी करने से इंकार करते हुए गर्भपात कराने को कहा। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *