पॉलीथिन मुक्त हरियाणा और जल संचयन आज की जरूरत : जीएल शर्मा

-सेवा सप्ताह के तहत पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गुरुग्राम : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव पर आयोजित किए जा रहे “सेवा सप्ताह” के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता जीएल शर्मा ने भाजपा एवं आदर्श ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जीएल शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर को हर बार की तरह इस बार भी सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को शामिल किया गया है। आमजन में सेवा भाव और राष्ट्र प्रेम के जज्बे को बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों से जोड़ा जाना अपने आप में अनूठा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा की ओर से प्रदेशभर में म्हारा हरियाणा – हरा भरा हरियाणा मुहिम चलाई जा रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। सेवा सप्ताह के तहत पौधारोपण कार्यक्रम से इस मुहिम को और अधिक बल मिलेगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ पॉलीथिन मुक्त हरियाणा की परिकल्पना को भी मिलकर साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसलिए हर देशवासी को इसमें बढ़ चढ़ कर अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के साथ ही जल संरक्षण भी आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इसलिए जल संचयन के उपायों को अपनाना बहुत जरूरी है। प्रदेश सरकार ने जल संरक्षण के लिए मेरा पानी मेरी विरासत योजना को अमलीजामा पहनाया है। प्रधानमन्त्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह आयोजित करना आपने आप में अनोखा है। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी सरला शर्मा, भाजपा अर्जुन मंडल अध्यक्ष महेश वशिष्ठ, महामंत्री सोमदत्त, आदर्श ब्राह्मण सभा के योगेश कौशिक, आरपी कौशिक सहित कई सहयोगी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *