बरोदा उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज ने भाजपा पहलवान को किया चित्त

सोनीपत : बरोदा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज ने भाजपा गठबंधन प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को 10 हजार 566 वोटों से हरा दिया है। बुधवार को मतगणना के शुरुआत से ही कांग्रेस भाजपा पर बढ़त बनाए रहे और आखिर में उन्होंने चुनाव जीत लिया। कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज को 60636, भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को 50070, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राजकुमार सैनी को 5611 और इनेलो प्रत्याशी जोगिंद्र सिंह मलिक को 5003 वोट मिले। बरोदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। यहां 20 दौर की मतगणना होगी। अधिकारियों के मुताबिक, सोनीपत के मोहाना में स्थित मतगणना केंद्र में तीन स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई गई है। इस सीट पर तीन नवंबर को 68.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट से 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बरोदा विधानसभा सीट अप्रैल में कांग्रेस विधायक कृष्ण हुड्डा के निधन की वजह से खाली हुई थी। वह इस सीट से 2009, 2014 और 2019 में तीन बार चुनाव जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *