कांग्रेसी नेता की वयोवृद्ध माताजी का निधन

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा ) : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता राजेंद्र उर्फ राजू पंडित पातली की माता एवं क्षेत्र की सबसे ज्यादा उम्रद्राज महिला शांति देवी 100 वर्ष का ह्रदय गति रुकने से देहांत हो गया है। स्व. शांति देवी की शव यात्रा में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। उनका अंति संस्कार खंड के गांव पातली हाजीपुर में किया गया। मुखाग्नि जेष्ट पुत्र हरियाणा पुलिस में इंस्पैक्टर देविंद्र शर्मा ने दी।
सरपंच धर्मपाल गुरावलिया, बीजेपी नेता कृष्ण पंडित, पूर्व सरपंच टेकचंद, समाजसेवी वेद प्रकाश शर्मा, राव राजबीर सिंह, खेमराम लम्बरदार, पूर्व नगर पार्षद नीरू शर्मा, अंर्तराष्ट्रीय पहलवान ईश्वर सिंह, महेंद्र शर्मा आदि ने दिवंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और बताया कि स्व. शांति देवी ने अपने 100 वर्ष के जीवन काल में गरीब गुरबों की सहायता और मार्ग दर्शन में अहम किरदार निभाया और हमेशा लोगों के दुख दर्द में शरीक होकर उनका सहारा बनने का कार्य किया। उनके द्वारा जनहित में किए समाजिक कार्यों और लोगों की दुआओं की बदौलत वह निरोगी जीवन व्यतीत कर पाई । शांति देवी के पति स्व. शेर सिंह शर्मा भी हरियाणा पुलिस में अधिकारी थे। मास्टर दयाराम शर्मा, परस राम शर्मा, धर्मचंद, मूलचंद, मास्टर प्रवीण शर्मा, विजय कुमार, वेदप्रकाश, सुरेंद्र कुमार, सतीश, योगेश आदि सैंकडों लोगों ने शमशान भूमि पहुंच कर अंति विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *