मेवात में छापा मारने गई पुलिस टीम पर हमला
पुन्हाना: गोकुशी की सूचना पर छापा मारने गई पुन्हाना पुलिस को राजपुर (कुहकबान) गाव में ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी, दो मुखबिरों के अलावा दो ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल ग्रामीणों को पुन्हाना सीएचसी में दाखिल कराया। गंभीर हालत देखते हुए उन्हें नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं घायल पुलिसकर्मी व मुखबिरों का इलाज पुन्हाना सीएचसी में चल रहा है।
मुखबिर से गोकुशी की सूचना मिलने पर पुन्हाना पुलिस गाव जाडोली गई थी। पुलिस ने मौके पर पुलिस ने गोमास व अन्य सामान बरामद किया। इस दौरान पुलिस की एक टीम ने एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो राजपुर कूपमान पुल पर पुलिस व ग्रामीणों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में जहा दो ग्रामीण युवकों इकराम व इखलास के पैर में गोली लगी, वही पुलिसकर्मी अजय व पुलिस के मुखबिर अल्ली व राजू गुलालता भी गोली लगने से घायल हो गए।