अब रेवाड़ी में सामने आया ‘लव जिहाद’ का एक और मामला, 16 साल की लड़की 21 दिन से लापता
रेवाड़ी : फरीदाबाद में निकिता हत्याकांड अभी तक ठंडा भी नहीं हुआ है लेकिन इस बीच रेवाड़ी से ‘लव जिहाद’ का एक और मामला सामने आया है। एक 16 साल की लड़की पिछले 21 दिन से लापता है। नाबालिक लड़की के परिवार का आरोप है कि एक मुस्लिम लड़का उनकी बेटी को कहीं ले गया है।
लड़की मां का कहना है, ‘मेरी 16 साल की बेटी 11 अक्टूबर से गायब है। मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाला एक जेसीबी ड्राइवर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।’ लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की के साथ ही उसके परिवार के लिए काम करने वाला एक लड़का भी गायब है, जो मुस्लिम समुदाय से है और जेसीबी ड्राइवर है। इस लड़की को ढूंढने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
खोल पुलिस स्टेशन इंचार्ज विरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है कि एक नाबालिग लड़की 11 अक्टूबर से लापता है। एक लड़का भी गायब है, जो लापता लड़की के परिवार के यहां काम करता है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और लड़की को ढूंढने के लिए कई जगह छापेमारी की है।
यहाँ बता दे कि हाल ही में उत्तर प्रदेश और हरियाणा से इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा सरकार भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रही है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में लव जिहाद को रोकने के लिए कानून बनाने पर विचार करने की बात कही है।