गुरुग्राम पुलिस ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

-सम्मान में मार्च पास्ट करके राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा के लिए की शपथ ग्रहण
-के.के. राव, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने उनकी प्रतिमा पर किये पुष्प अर्पित
गुरुग्राम : भारत के प्रथम पूर्व उप-प्रधानमंत्री व गृहमन्त्री, लौहपुरुष भारतरत्न सरदार श्री वल्लभभाई पटेल की जयंती के दिन (31 अक्टूबर) को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाया जाता है। सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नडियाड बम्बई में हुआ था। उनके जन्म दिवस को सम्पूर्ण भारतवर्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। वल्लभभाई झावेरभाई पटेल (31 अक्टूबर 1875 – 15 दिसंबर 1950), जो सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे, एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे एक भारतीय अधिवक्ता और राजनेता थे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और भारतीय गणराज्य के संस्थापक पिता थे। जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई और एक एकीकृत, स्वतंत्र राष्ट्र में अपने एकीकरण का मार्गदर्शन किया। भारत और अन्य जगहों पर, उन्हें अक्सर हिंदी, उर्दू और फ़ारसी में सरदार कहा जाता था, जिसका अर्थ है “प्रमुख”। उन्होंने भारत के राजनीतिक एकीकरण और 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। गृह मंत्री के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता देसी रियासतों (राज्यों) को भारत में मिलाना था। उन्होंने बिना कोई खून बहाए सम्पादित कर दिखाया। भारत के एकीकरण में उनके महान योगदान के लिये उन्हे भारत का लौह पुरूष के रूप में जाना जाता है। सन् 15 दिसम्बर 1950 को उनका देहान्त हो गया।
दिनाँक 31 अक्टूबर 2020 को समय साँय 04.30 बजे ताऊ देवीलाल स्टेडियम, गुरुग्राम में सरदार पटेल की 145वीं जयन्ती के उपलक्ष्य पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा उनके सम्मान में मार्च पास्ट करके व सपथ गृहण करके राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर के.के. राव, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम, श्री कुलविंद्र सिंह आईपीएस, जॉइंट पुलिस आयुक्त, श्री दीपक सहारण, पुलिस उपायुक्त पश्चिम, गुरुग्राम व श्री धीरज सेतिया, पुलिस उपायुक्त, गुरुग्राम सहित गुरुग्राम जिले के सभी सहायक पुलिस आयुक्त व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस आयोजन के माध्यम से पुलिसकर्मियों को बताया गया कि राष्ट्र को एकजुट रखने में पुलिस की भूमिका कितनी अहम है तथा राष्ट्रीय एकता दिवस पुलिस बलों के लिए कितना महत्व रखता है। पुलिस बलों ने देश की आंतरिक सुरक्षा और संप्रभुता के लिए अनगिनत बलिदान दिए हैं। आज 31 अक्तूबर को सम्पन्न हुए इस आयोजन इस आयोजन से पुलिसबल देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प दौहराते हुए अपनी सेवा के पथ पर आगे बढ़ना रहने व अपनी ड्यूटी का निर्वहन बड़ी ही मेहनत, लग्न व ईमानदारी से करते रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *