महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकाली
फर्रूखनगर (नरेश शर्मा) : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि समाज की ओर से शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। सुसज्जित झांकियां शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे। शनिवार शाम वार्ड 9 स्थित वाल्मीकि आश्रम से शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राकेश दौलताबाद के मुख्य सहायक अजय एवं संदीप ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि मानव जाति के लिए प्रेरणास्त्रोत और उनके उपदेश श्रेष्ठ समाज सुधारक हैं। उनके आदर्शो को जीवन में धारण कर जीवन में नहीं केवल सुख-शांति की प्राप्ति होगी, बल्कि मोक्ष को पाया जा सकता है। वाल्मीकि आश्रम से शुरू हुई शोभायात्रा बस स्टैंड से निकलकर मेन बाजार से होते हुए वार्ड नं 13 स्थित वाल्मीकि मंदिर पर समापन किया गया। शोभायात्रा में गंगा-शिव, वाल्मीकि के साथ लव-कुश, श्रीगणेश, एकलव्य एवं देशभक्ति झांकी के साथ कई सुसज्जित झांकियां और महाकाली नृत्य, शिव बरात आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं बैंड पर भक्तिगीतों और भजनों के गायन से वातावरण वाल्मीकिमय हो गया। भव्य
शोभायात्रा में प्रधान सुखबीर सारवान,, उप प्रधान कुनाल सारवान, सुरेंद्र सारवान, सचिव रामसिंह सारवान, कृष्ण सिंह, समय सिंह, मोनी, एवं परिवर्तन संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।