पत्नी के शरीर को सिगरेट से दागता था इंजीनियर, गिरफ्तार

नई दिल्ली : नोएडा की दादरी पुलिस ने गुरुवार को दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि आरोपी परिवार के साथ मिलकर दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। वह दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी के शरीर को सिगरेट से दागता था। इसके बाद पीड़ित महिला के परिवार के लोगों ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी।
बील अकबरपुर गांव के रहने वाले ऋषिदत्त शर्मा ने वर्ष 2016 में अपनी बेटी मनीषा की शादी सलारपुर कलां गांव के रहने वाले राजीव से की थी। राजीव सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर है। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख नगद और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मनीषा के साथ मारपीट की जाती थी। एक दिन राजीव ने शराब के नशे में मनीषा के शरीर को सिगरेट से दाग दिया और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में राजीव समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *