गुरुग्राम में धूमधाम से किया रावण दहन

गुरुग्राम : सामाजिक संस्था दशहरा समिति अर्जुन नगर द्वारा विजय दशमी पर्व के अवसर पर मदनपुरी मुख्य मार्ग स्थित जनस्वास्थ्य केंद्र के सामने मैदान में धूमधाम से रावण दहन किया, जिसमें आस-पास के क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। समिति के संयोजक दलीप लूथरा ने बताया कि विजय दशमी पर्व को असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रुप में मनाया जाता है। हमें अपने अंदर छिपी बुराईयों का त्याग कर सामाजिक उत्थान व मानव कल्याण में कार्य करने चाहिए। संस्था के प्रधान सोहनलाल गोगिया ने बताया कि सायं करीब पौने 8 बजे रावण दहन किया गया। आस-पास से आए लोगों ने रावण दहन का खूब लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन कराने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए थे। आयोजन में संस्था के सदस्य मनोज वर्मा ने भगवान श्रीराम पर आधारित एक मनमोहक भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की संरक्षक तारावती टुटेजा, महासचिव विकास आर्य, उप प्रधान अशोक डूडेजा, बलदेव टुटेजा बड़ा योगदान रहा। प्रसाद वितरित भी किया गया। इस अवसर पर सुभाष गांधी, देवेंद्र चुटानी, चंदन मदान, दीपक आर्य, संदीप वर्मा, राजू गांधी, गौरव बर्मन, सुनील, प्रकाश वर्मा, नीरु मनोचा, सिमरन गोगिया, पुनीत आर्य, निर्मल आर्य आदि ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *