हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा चरण पांच नवंबर से

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा भाग पांच नवंबर से शुरू होगा। इस दौरान लंबित विधेयकों पर चर्चा होगी व विधायी कामकाज पूरा किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार से पांच नवंबर से मानसून सत्र का दूसरा भाग शुरू करने की सूचना मिली है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मानसून सत्र 26 अगस्त को शुरू हुआ था। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और बड़ी संख्या में विधायक कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। देश और प्रदेश में कोरोना का खतरा अधिक था। इसके चलते मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
अब कोरोना का खतरा कम होना शुरू हो गया है, इसलिए सत्र शुरू करने पर विचार किया गया है। पांच नवंबर से होने वाले सत्र के दौरान पूरी सावधानी बरती जाएगी। कोविड-19 के संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन और केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश का पूरी तरह से पालन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *