विवेकानंद आरोग्य केंद्र गुरुग्राम के लिए बना है संजीवनी: विधायक सुधीर सिंगला

-विवेकानंद आरोग्य केंद्र के विस्तार के भूमि पूजन पर कही यह बात
गुरुग्राम : भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप न्यास द्वारा संचालित विवेकानंद आरोग्य केंद्र के विस्तार में एक और आयाम जुड़ गया। सेक्टर-12 में पूर्व में संचालित आरोग्य केंद्र के साथ ही भूखंड पर भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप न्यास द्वारा संचालित विवेकानंद आरोग्य केंद्र जनहित में जो सेवाएं दे रहा है, उनसे गुरुग्राम का हर तबका लाभान्वित हो रहा है। गरीबों, आम आदमी के लिए यह सेवाएं कल्याणकारी साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्था होने का उद्देश्य पूरा करते हुए भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप न्यास ने गुरुग्राम के लोगों की सेहत, स्वास्थ्य के लिए यह अच्छा कदम उठाया है। एक केंद्र पहले से संचालित है और अब दूसरे की नींव रखते हुए निर्माण की शुरुआत कर दी गई है। निकट भविष्य में गुरुग्राम के लोगों को एक और बेहतर, सभी सुविधाओं से सुसज्जित आरोग्य केंद्र उपलब्ध होगा।
भारत विकास परिषद् के क्षेत्रिय संगठन मंत्री विक्रान्त खंडेवाल ने कहा कि आज पूरे देश में विवेकानन्द आरोग्य केन्द्र ने चिकित्सा सेवा मे अपना स्थान बना चुका है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक पवन जिंदल ने कहा कि आज समाज जागरूक हो रहा है। भारत का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है। एक समय था जब पीएम मोदी को अमेरिका वीजा नहीं दे रहा था, आज रेड कारपेट बिछा रहा है। यही भारत की ताकत है। प्रांत संघ चालक ने आह्वान किया कि यह सेवा का केन्द्र है, इसमें अपनी क्षमता के अनुसार तन मन धन सहयोग करना चाहिए। जिससे एक अच्छी मानव सेवा हो सके। रोटरी क्लब साउथ सेंट्रल के महासचिव ने दिनेश अग्रवाल ने कहा कि आज रोटरी क्लब पिछले 5 वर्षों से विवेकानन्द आरोग्य केन्द्र के साथ जुड़ा है। जिसमें डायलासिस सेंटर कैंसर सेंटर के बाद कैथ लैब लगाने जा रहा है। डाक्टर प्रवीन वर्मा रोटरी क्लब के कम्युनिटी डायरेक्टर ने कहा कि आरोग्य केन्द्र के विस्तार में हम हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे।
कार्यक्रम में विनीत गर्ग क्षेत्रिय अध्यक्ष, राजकुमार अग्रवाल क्षेत्रीय महासचिव, अरुण अग्रवाल क्षेत्रीय सचिव, अनिल बंसल प्रांतीय अध्यक्ष, ऋषि अग्रवाल, प्रांतीय महासचिव आरके गर्ग, सुरेंद्र गुप्ता मुकेश सिंघल कमल अग्रवाल, विजय जुनेजा, अमित लाहिरिया, विनोद मित्तल, विवेकानन्द आरोग्य केन्द्र के अध्यक्ष विनोद मित्तल, महासचिव विवेकानन्द तिवारी, मुरलीधर गुप्ता, श्रीचंद गुप्ता, प्रदीप जैन, प्रवेश गर्ग, जिला समन्वयक नरेश शर्मा, सुभाष सिंगला, सोहना के विधायक संजय सिंह, होडल के विधायक जगदीश नैय्यर, महानगर संघ चालक जगदीश ग्रोवर, नगर संघ चालक, वेद प्रकाश मंगला, डाक्टर अशोक दिवाकर, महानगर कार्यवाह संजीव सैनी, रेखा तिवारी, राज जुनेजा, प्रीति लहोरिया, सपना अग्रवाल, डॉक्टर अनुज गर्ग, डॉक्टर हिमांशु बंसल, डॉक्टर शशांक श्रीवास्तव, नीरजा बत्रा, नीतू यादव सहित परिषद के काफी सदस्य उपस्थित रहे।