‘महिला मोर्चा का है एक ही नारा, एचबी-13 हो सबका हमारा’

गुरुग्राम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत महिला मोर्चा द्वारा Hb13 अभियान के तहत गुरुग्राम विधानसभा में एक कार्यक्रम का आयोजन 4 अक्टूबर को सेक्टर 15 पार्ट 1 के राधा कृष्ण मंदिर मे किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया संयोजक सुमन दहिया ने बताया कि आज के कार्यक्रम मैं मुख्यतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सुमित्रा चौहान रही और उन्होंने कहा कि अगर महिला स्वस्थ होगी तभी देश व देश का भविष्य सुरक्षित होगा। महिला मोर्चा का है एक ही नारा, एचबी-13 हो सबका हमारा। विशेष अतिथि के तोर पर विधायक सुधीर सिंगला की धर्मपत्नी सुनीता सिंगला भी पहुँची ! यह प्रोग्राम शीतला मंडल महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया!
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरुग्राम श्रीमती सुंदरी खत्री के नेतृत्व में शीतला मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सैनी जी की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम की संयोजक शीतला मंडल महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती शारदा रही ! एचb 13 कार्यक्रम की मुख्य संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अंजली मिश्रा ने खून की कमी को दूर करने के उपाय बताये वही प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने जागरूकता के लिये कैम्प्स लगाने और महिला को आत्म निर्भर व सशक्त भारत बनाने के लिये महिलाओं को जागरूक किया!
महिला मोर्चा प्रदेश सचिव एवं महिला मोर्चा प्रभारी गुरुग्राम श्रीमती अलीशा तोमर जिला गुरुग्राम उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेंबला, झज्जर की अध्यक्ष एवं पार्षद नीना राठी की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने का का संदेश देना था जिसे अपने वक्तव्य में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा जी ने स्पष्ट शब्दों में महिलाओं को संबोधित करते यह संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टरों ने वहां पहुंची स्थानीय महिलाओं का हीमोग्लोबिन शुगर इत्यादि की जांच की तथा छोटे बच्चों को वैक्सीनेशन का कार्यक्रम भी रखा गया। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का संचालन गुरुग्राम महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती विधु कालरा ने किया | जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुंदरी खत्री ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद दिया तथा स्वस्थ महिला स्वस्थ समाज का नारा देते हुए हीमोग्लोबिन 13 अभियान को और अधिक गति देने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों को प्रेरित कियाl
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी निशा भारद्वाज, शीतला मण्डल अध्यक्ष कमलेश सैनी, सचिव पिंकी यादव रितु प्रजापति , हिमानी और गुरुग्राम जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं समस्त मंडल पदाधिकारी बहने उपस्थित रही l