रीनू गुप्ता बनी नमो नमो मोर्चा की प्रदेश संगठन मंत्री !

गुरुग्राम : शहर की प्रमुख सेमाजसेवी रीनू गुप्ता को नमो नमो मोर्चा भारत की महिला शाखा के प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। हरियाणा प्रदेश की अध्यक्ष निर्मला देवी ने रीनू की यह नियुक्ति की है। उन्होंने पत्र जारी कर आशा जाहिर की है कि समाज सेवा से जुड़ी रीनू गुप्ता संगठन की मजबूती के लिए पूरी लगन और मेहनत से कार्य करेगी। संगठन के नियमों, लक्ष्यों को ध्यान में रखकर अनुशासन में रहते हुए प्रदेश में संगठन विस्तार में मददगार बनेंगी।
उन्होंने रीनू के उजव्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए शुभकामनाएं भी दी। अपनी नियुक्ति पर रीनू गुप्ता ने निर्मला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें संगठन की जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा और लगन से निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमेशा पद की नैतकिता को बनाए रखते हुए पूरी अनुशासन में रहकर संगठन के विस्तार में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि संगठन के भरोसे पर खरा उतरने का उनका हरसंभव प्रयास होगा।