पराली से ईंधन के अन्य विकल्प बनाकर किसानों के फायदे के साथ रोजगार के नये अवसर बना सकते हैं : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

-वर्तमान समय में एमएसपी का नोटिफिकेशन 23 फसलों पर आता है , सरकार सिर्फ 2 फसल उठाती है।
-दिल्ली में किये गए काम के आधार पर अन्य राज्यों के लोगों को भी हमसे उम्मीद है- मुख्यमंत्री केजरीवाल
नई दिल्ली : चौपाल के ‘ लगे रहो केजरीवाल’ कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हुए और उन्होनें कहा की देश हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होनें आगे कहा, “देश हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम सब मिलकर देश आगे बढ़ाये इस पर विचार करना चाहिए। आज दिल्ली में स्कूल, सरकारी अस्पताल, और अन्य सुविधाओं के साथ ही बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा ने एक अलग पहचान दी है और अन्य राज्यों के लोग दिल्ली के विकास को देखते हुए हमारी ओर देख रहे हैं। पराली को लेकर सभी जिम्मेदार लोगों को नवाचार के माध्यम से समाधान ढुंढना चाहिए। पराली से ईंधन के अन्य विकल्प बना सकते है।”
उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि, ” इस देश को किसान बनाता है, हम अजीवन किसानों के साथ हैं।” उन्होंने उत्तर प्रदेश, पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की और साथ ही एमएसपी को लेकर केंद्र सरकार को भी घेरा और कहा की 23 फासलों के लिए एमएसपी नोटिफिकेशन जारी करके सिर्फ 2 फसल ही उठाती है।
देश के विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर हर साल ‘चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों जैसे राजनीति, खेल, सिनेमा, सामाजिक कार्य में अपनी पहचान रखने वाले हस्तियों से उस क्षेत्र से जुड़ी बड़े मुद्दों पर चर्चा होती है। यह कार्यक्रम शाम को शुरू हुआ।
कार्यक्रम में साल 2022 की सियासत की हर चाल पर चर्चा हुयी। कोविड-19 महामारी से लेकर लगभग सभी बड़े समसामयिक मुद्दों पर बातचीत हुयी। इस कार्यक्रम में राजनीति,मीडिया और सामाजिक कार्यों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, सपा के अनुराग भदौरिया, भाजपा के संबित पात्रा, कांग्रेस के गौरव वल्लभ, आप पार्टी के संजय सिंह भी चौपाल की चर्चा में शामिल होकर अपने विचार साझा किये।