कायनात का कोहिनूर है बेटियां : नीरू शर्मा पूर्व पाषर्द

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : बेटियां कायनात का वह कोहिनूर है जो बडे सौभाग्य से दंपति को नसीब होता है। इस कोहिनूर की चमक धमक से पूरा कुल रोशन तो होता ही है साथ में घर आंगन में गूंजती बेटी की किलकारियों से घर पवित्र हो जाता है।
यह बात नीरू शर्मा पूर्व पाषर्द ने वार्ड 10 में रहने वाले मास्टर संजय सैनी व उनकी पत्नी के घर जन्मी नन्ही बेटी गुंजन के जन्म पर केक रस्म के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कन्या भ्रूण हत्या पर प्रतिबंध लगाने व समाज की मुख्यधारा से जोडने के लिए दिए गए समान अधिकारों का ही परिणाम है कि आज बेटियों के जन्म पर कुआं पूजन, दसोटन, प्रतिभोज, संकीर्तन, मंगलगीत गाये जा रहे है। मास्ट संजय सैनी और उनके परिजनों ने एक नई पहल को जन्म देते हुए बेटी के जन्म के बाद अस्पताल से घर पहुंची बेटी गुंजन व उसकी मां पिंकी का फूलमालाओं से स्वागत किया और केक काट कर खुशी जताई है। यह सम्मान उन लोगों के लिए करारा जवाब है जो बेटों की चाहत में बेटियों को मां की कोख में ही मरवा देते थे। उन्होंने बताया कि मास्टर संजय सैनी व उनके परिजनों की अच्छी सोच का परिणाम है जो बेटी के जन्म लेते ही स्वागत, लेडिज संगीत का आयोजन किया गया। पूरा परिवार बधाई का पात्र है। नवजात बेटी गुंजन के दादा देवदत्त सैनी और दादी माया देवी का कहना है कि उनके पुत्र, पुत्रवधु के घर पहली संतान के रुप में बेटी ने जन्म लिया है। पूरा परिवार खुशी के मारे फुला नहीं समा रहा है। जन्म के साथ ही घर में जश्न का माहौल है मानों कायनात ने उनकी सभी इच्छाएं पूरी कर दी है। वह अपनी पोती के जन्म पर वह सभी रस्में पूरी निष्ठा और विधि विधान के साथ निभाएंगे जो एक बेटे के जन्म पर होती है।