सुमन दहिया को मिली हरियाणा रोटरी की गर्ल एवं महिला सशक्तिकरण के चेयरमैन की जिम्मेदारी
गुरुग्राम : रोटरी क्लब सिविल लाईन की सुमन दहिया को समाज के प्रति उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011 के ड्रिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनूप मित्तल ने उन्हें हरियाणा रोटरी की गर्ल एवं महिला सशक्तिकरण के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी है। सुमन दहिया हरियाणा प्रदेश की महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
अनूप मित्तल ने उनसे आग्रह किया है कि महिलाओं व बच्चियों के कल्याण के लिए वह सब करें जो आवश्यक है। सुमन दहिया ने रोटरी क्लब के अधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने में किसी प्रकार की कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगी। उन्होंने महिला आयोग की उपाध्यक्ष रहते हुए भी महिलाओं के उत्थान के लिए काफी कार्य किए हैं। प्रदेश की हर बच्चियों और महिलाओं को सशक्त किया जाएगा। रोटरी क्लब के माध्यम से उन्हें आर्थिक मजबूती देने का कार्य भी वह करेंगी। महिलाओं को स्वयं की रक्षा करने का प्रशिक्षण भी दिलाएंगी। सशक्त महिला सशक्त भारत की मुहिम भी चलाई जाएगी। इस अवसर पर रोटरी क्लब के रविंद्र जैन, सिविल लाईन क्लब के प्रधान अजय गुलिया व संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।