नौकरी से निकाले जाने के विरोध में प्रदर्शन
गुरुग्राम : नौकरी से निकाले जाने के बाद सदर बाजार स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निगम अधिकारी मनमर्जी चला रहे हैं। कर्मचारियों को सरकार के इशारे पर बेरोजगार किया जा रहा है। ये कर्मचारी पिछले करीब एक सप्ताह से धरने पर बैठे हुए हैं।
हाल ही में दो लिस्ट जारी कर आउटसोर्स पाॅलिसी के तहत काम कर रहे करीब 550 कर्मचारियों को नगर निगम ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इन कर्मचारियों को गैर जरूरी बताकर काम से निकाला गया था। अब इन कर्मचारियों ने सवाल उठाया है कि आखिर किस कारण से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती की गई थी और अब किस दबाव में निकाला जा रहा है। इससे पहले कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन भी किया था। नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों का आरोप है कि 10-10 साल की सेवाओं के बाद इन्हें फालतू बताकर बेरोजगार किया जा रहा है।