आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भाजपा किसान मोर्चा ने शहीद के परिजनों को किया सम्मानित

गुरुग्राम : भाजपा किसान मोर्चा ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जिले के शहीद सुरेश चंद खटाना के परिवार को सम्मानित किया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ वह शहीद के आवास पर पहुंचे और शहीद के पिता कप्तान बिशन सिंह खटाना, माता व पत्नी को फूलमाला व शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया। उन्होंने बताया कि सुरेश खटाना की 5 पीढ़ी लगातार सेना में रहकर देश की रक्षा कर रही हैं।
सुरेश खटाना ने वर्ष 1985 में जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के साथ हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके निधन के समय उनके पुत्र की आयु मात्र 5 वर्ष की थी। जवान होने पर शहीद का बेटा सेना में भर्ती हो गया। ऐसे परिवार पर सभी को गर्व है, जो सेना में भर्ती होकर देश की सेवा में लगे हुए हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के बेगराज यादव, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, मुकेश जैलदार, प्रमिला चाहर, दिनेश यादव, सतीश कुमार, मनोज तंवर, जयवीर यादव आदि भी मौजूद रहे।