पूर्व पार्षद चौधरी राजेंद्र सिंह पंघाल का बीमारी के चलते निधन !
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : तहसील फर्रुखनगर के कम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज पंघाल के चाचा एवं नगरपालिका फर्रुखनगर के पूर्व पार्षद चौधरी राजेंद्र सिंह पंघाल का बीमारी के चलते निधन हो गया है। बुधवार को उनका हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखग्नि उनके जेष्ट पुत्र दुष्यंत सिंह ने दी। उनके अंतिम संस्कार में इलाके के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मनोज पंघाल ने बताया कि उनके चाचा चौधरी राजेंद्र सिंह पिछले तीन चार माह से पिडित चल रहे थे। उन्होंने समाजिक संरचना व समाजसेवा में ही अपना जीवन व्यतीत किया और वर्ष 2013 से 2018 तक वार्ड नंबर 8 फर्रुखनगर में पार्षद रहते हुए अनेकों विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाते हुए लोगों की समस्याओं का निदान करने का कार्य किया। उन्होने सदैव गरीब लोगों के हकहकूक की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचा कर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया। उनके निधन से इलाके ने एक समाजसेवी खो दिया है।