हरियाणा के बाल सुधार गृह से फरार हुए 17 बाल कैदी

-सुरक्षाकर्मियों पर हमला, जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान, दूसरी बार हुई घटना
हिसार : हिसार के बरवाला रोड स्थित बाल सुधार गृह से 17 बाल कैदी फरार हो गए। बाल कैदियों को शाम के भोजन के लिए बाहर निकाला था। पहले से ही हमले की फिराक में तैयार बाल कैदियों ने जेल सुपरिटेंडेंट समेत तीन सुरक्षाकर्मियों पर हमलाकर कर उन्हें घायल कर दिया। कैदियों ने जेल वार्डरों से चाबी छीनी और मेन गेट का ताला खोलकर भाग निकले। कैदियों ने जेल वार्डरों से चाबी छीनी और मेन गेट का ताला खोलकर भाग निकले।
भागने वाले कैदियों में अधिकतर रोहतक व झज्जर जिले के हैं। इन पर हत्या व मारपीट जैसे केस में सजा काट रहे हैं। जेल से निकलकर सभी कैदी हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के जंगलों की तरफ भाग निकले। जैसे ही कैदियों के भागने की सूचना हिसार पुलिस को मिली, तुरंत पूरे जिले व साथ लगते जिलों में सूचना भेज दी गई। हिसार में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी इन 17 कैदियों की तलाश में लगा दिए हैं। जगहों में भी पुलिस का एक दल भेजा गया है। इसके अलावा जिले के सभी नाके एक्टिव कर दिए हैं। इन सभी कैदियों द्वारा लूट व छीना झपटी की आशंका को देखते हुए सभी थानों व चौकियों को अलर्ट कर दिया है।
ज्ञात हो कि तीन साल पहले 12 जून 2017 को बाल सुधार गृह से छह कैदी फरार हो गए थे। इसमें से कुछ कैदी हत्या जैसी सहित संगीन वारदात में भी शामिल रहे थे। उस समय भी कैदी रास्ते में बाइक छीनकर भागे थे और कार छीनने का भी प्रयास किया था। खास बात यह है कि कैदियों ने भागने के लिए शाम के भोजन के समय को चुना था। सोमवार को भी शाम के खाने के समय इन कैदियों ने उसी योजना के अनुसार वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। ऐसे में जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
घटना के मुताबिक शाम के सवा 6 बजे थे। सभी कैदियों को शाम के भोजन के लिए बैरक से बाहर निकाला गया। वहीं जेल के कर्मचारी खाना परोसने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पहले से ही प्लान करके बैठे कैदियों ने अंदर बैठे सुपरिटेंडेंट के सिर पर हमला कर दिया। वह कुछ समझ पाता उससे पहले कैदियों ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और जेल के मुख्य गेट की तरफ भाग निकले। गेट पर तैनात पुलिस के दो जवानों ने कैदियों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों के बीच सात से दस मिनट तक हाथापाई और डंडे चले। कैदियों की संख्या अधिक होने के कारण दोनों जवान घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। कैदियों ने एक जवान के जेब से गेट की चाबी निकाली और ताला खोलकर जंगल की तरफ भाग गए। इसके बाद लहूलुहान सुपरिटेंडेंट कुलदीप दौड़कर थाना सदर में पहुंचे और वहां से पुलिस बल के साथ कैदियों को खोजने के लिए निकल पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *