भाजपा महिला मोर्चा ने भी किया योग दिवस का आयोजन

गुरुग्राम : प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी संतोष यादव व मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान के निर्देशानुसार गुरुग्राम में भी मोर्चा की जिला प्रभारी व महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और उन्हें स्वस्थ व स्वाबलंबी बनाने के लिए योगाभ्यास भी कराया गया।
कार्यक्रम में मोर्चा की प्रभारी संतोष यादव भी शामिल हुई। सुमन दहिया ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को योग के प्रति जागरुक भी किया गया। मोर्चा की प्रभारी को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए गए योगा कार्यक्रम का अवलोकन भी कराया गया। उन्होंने गांव चकरपुर स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व डूण्डाहेड़ा के देवीलाल पार्क में पहुंचकर योगाभ्यास में भाग लिया। स्कूली बच्चों को भी योगा के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि कोरोना से बचाव के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को बचाया जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब सिविल लाईंस के संदीप अनेजा, सुंदरी खत्री, अजय गुलिया, नवीन दहिया, बिंदू कालरा, रविंद्र यादव, तृप्ति, प्राची खुराना, वीणा आदि का सहयोग रहा।