अखेराम सरदारों देेेवी आत्मशुद्धि केन्द्र मे विशेष हवन यज्ञ एवं वृक्षारोपण !

-विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला उपप्रमुख संजीव यादव ने किया वृक्षारोपण
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : अखेराम सरदारों देेेवी आत्मशुद्धि केन्द्र फर्रुखनगर में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष हवन यज्ञ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ मे विशेष मंत्रों द्वारा कोरोना से दिवंगत हुई आत्माओ की शांति हेतु प्रार्थना आहूतियां अर्पित की गई तथा कोरोना पीडितों के शीर्घ स्वस्थ होने की कामना की गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला उपप्रमुख संजीव यादव ने अपने सम्बोधन में वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा की हमारे जीवन में वृक्ष का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। यह मनुष्य के जन्म से लेकर मरण तक काम आता है। वृक्ष हमें प्राण, वायु, आक्सीजन, इंधन, ईमारती लकडी से लेकर छाया एवम फल देने का कार्य करते है। हम अपने जरूरत के हिसाब से अगर वृक्षों को काट रहे है तो हमारा भी यह नैतिक दायित्व बनता है कि उनके स्थान पर पुन: नये पौधे लगाकर उसकी सेवा सुरक्षा एवम देखभाल करके उसे पुन: एक सम्पूर्ण वृक्ष बनने में सहयोग करें। वृक्ष से मानव है और मानव से वृक्ष है। अगर हम केवल सरकार के भरोसे रहेगें तो मानव समाज का भला नही होने वाला है। वृक्षारोपण एवम वृक्ष के महत्व को समझते हुए समस्त भारतवासीयो को इसमे अपनी अपनी भागिदारी सुनिश्चित करानी होगी। अपने सम्बोधन मे स्वामी सच्चिदानंद ने कहा की हमारा प्रयास है कि आश्रम मे पढने वाला हर बालक हर वर्ष एक वृक्ष अपने हाथ से लगायेगा यह क्रम कक्षा बारह तक चला तो हर छात्र बारह पौधे अपने हाथो से लगा चुका होगा। हम अपने छात्रो को शिक्षा संस्कार के साथ साथ पर्यावरण प्रेमी भी बनायेगें। इस अवसर पर मौजूद लोगों के द्वारा आश्रम प्रांगण मे त्रिवेणी( पीपल, बड, नीम ) वृक्षारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम में सुकेश मेहता, प्रकाश मुनि, सुमंत आर्य, आर्यन, आरोना, आयूष, सुजित आदि लोगों ने भाग लिया।