प्रदेश की भाजपा सरकार है जनहितैषी : दलीप लूथरा

गुरुग्राम : भाजपा के वरिष्ठ नेता दलीप लूथरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जहां लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है, वहीं शहरवासियों के लिए राहत देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने दुकानों को प्रात: 9 बजे से सायं 3 बजे तक खोलने के आदेश दिए हैं, जोकि एक सराहनीय कार्य है।
ये दुकानें ऑड-ईवन के फॉर्मूले पर खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से साबित कर दिया है कि उनके लिए जनता का हित सर्वोपरि है। कोरोना संकट काल में मुख्यमंत्री ने दिन-रात प्रदेशवासियों के हितों के लिए काम किया है। स्वयं प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि कोविड मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला भी शहरवासियों के संपर्क में रहकर हर परिस्थिति का जायजा लेते रहे हैं। समय समय पर कोविड सेंटरों का जायजा लेकर उनमें स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करते रहे। वे अपने पिता पूर्वमंत्री सीताराम सिंगला के पदचिन्हों पर चलकर गुरुग्रामवासियों की सेवा कर रहे हैं। विधायक ने सदर बाजार में नगर निगम द्वारा की गई सीलिंग को लेकर व्यापारियों का साथ दिया था। विधायक हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई मास्क खुद लगाएं व सामाजिक दूरी का पालन करें। बिना वजह घरों से बाहर न निकलें। सरकार कोरोना से बचाव के लिए सभी प्रयास कर रही है।