सेवा दिवस पर बांटे गए मास्क व सेनिटाइजर
गुरुग्राम: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर व सेवा ही संगठन के माध्यम से भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनकड़ के आह्वान पर मास्क व सेनिटाइजर लोगों को बांटे गये।
भाजपा गुरूग्राम की जिलाध्यक्षा गार्गी कक्कड़ के मार्गदर्शन से भाजपा गुरूग्राम के अन्तर्गत सरस्वती मंडल की उपाध्यक्ष नेहा अग्रवाल ने सेक्टर 56 में विभिन्न स्थानों पर जा कर संपर्क किया। इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सैनिटासर व मास्क जरूरतमंद लोगों को दिए। इस सेवा दिवस पर सरस्वती मंडल प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी के मार्गदर्शन अनुसार सेवा दिवस के कार्यक्रम का आरम्भ किया ।
