यमुनानगर में चली 100 के करीब गोलियां, एक युवक घायल !
यमुनानगर : शनिवार रात फायरिंग की वारदात हुई जिसमे पता चला है कि अंबाला से चार कारों में दर्जनभर बदमाश आए थे। इन्होंने 100 के करीब गोलियां चलाई। एक गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पूरे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस को गांव की गली में दर्जनों की संख्या में चली गोलियों के खोल खोल बरामद किए।
घटना गांव सुढैलकी है। मिली जानकारी के अनुसार सचिन पंडित के पास शनिवार रात को गुंदियाना का रोहित आया हुआ था। उनके पास तीन-चार युवक और बैठे थे। उसी दौरान चार कारों में सवार हो दर्जनभर बदमाश आए और अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगे। एक गोली रोहित को लगी। ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों ने करीब 100 राउंड गोलियां चलाई। घायल रोहित को गोली लगने पर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बदमाश अपनी कारों में फरार हो गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि जिन लोगों पर गोली चली है और कार में आए बदमाशों का शराब के ठेके को लेकर आपस में लंबे समय से विवाद चल रहा है। पहले भी उनमें कई बार ठेके को लेकर कहासुनी हो चुकी है। इस बारे में डीएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि रात करीब दो बजे वारदात हुई। रोहित सचिन पंडित के पास सुढैल गांव में आया हुआ था। उनका शराब के ठेके को लेकर आपसी विवाद है। अभी इस मामले में जांच कर रहे हैं। रोहित को गोली लगी है। वह अस्पताल में है और ठीक है। कई तरह के खोल मिले है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही गोलियां चलाने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
