वीना गोराई योग से कर रही निरोग !

गुरुग्राम : विवेकानन्द केंद्र, कन्याकुमारी की गुरुग्राम प्रमुख वीना गोराई 23 मार्च से निरन्तर प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक ऑनलाइन लगभग 200 लोगों को निशुल्क योग करवा रही है।
कोविड के चलते राष्ट्र सेविका समिति की बहनों के कहने पर वीना जी ने यह पुनीत कार्य शुरू किया। आरम्भ में 10,15 ही बहने थी, लेकिन धीरे धीरे 50 बहने अपने परिवार के साथ नित्य योग करती हैं। जिनमें मुख्यतः राष्ट्र सेविका समिति ,हरियाणा की प्रान्त संचालिका श्रीमती रजनी गुलाटी जी, प्रान्त सह कार्यवाहिका प्रतिमा मनचंदा व अनेक कार्यवाहिकाएँ व सेविका बहने योग से लाभ उठा रही हैं।
योग साधिका वीना जी बताती है कि योग करने से लोग तनाव मुक्त हो रहे हैं। और प्राणायाम की क्रियाओं से फेफड़े मजबूत हो रहे हैं। हर सप्ताह के अंत में किसी न किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ को भी कार्यक्रम में बुलाया जाता है, जिससे साधक अपनी व्यक्तिगत समस्या का समाधान प्राप्त करते हैं।
वीना जी दैनिक जो आसन करवाती है ,उसे आराम से कैसे करना है और इसका मन और तन पर क्या प्रभाव पड़ता है, बताती है।लोगों का योग पर विश्वास बढ़ा है और वे समझ रहे हैं कि अगर स्वयं को स्वस्थ रखना है तो योग को अपने जीवन का अंग बनाना होगा। अपने दिन की शुरुआत ही योग से करेंगे तो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और बीमारी से बचे रहेंगे।
राष्ट्र सेविका समिति की नन्ही सेविका पर गर्व है
नन्ही योग साधिका 11 वर्षीय विकुरुति शर्मा ने योग की साधना कर अपना नाम India book of Records में दर्ज करवाया है ,जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह पूरे समिति परिवार के लिए गौरव का क्षण है। सभी योग साधकों के लिए प्रेरणा बनी-विकुरुति ने 5 माह का कठोर तप करके यह स्थान प्राप्त किया है। उसने बताया कि कुछ भी असम्भव नहीं है ,अगर हम ठान ले तो।