महिला ने अपने ससुर पर लगाया शारीरिक संबध बनाने का आरोप
गुरुग्राम : एक निजी कंपनी में काम करने वाली महिला ने अपने ससुर पर शारीरिक संबध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर शनिवार को सेक्टर-10ए थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक ससुर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करती है। ससुर उसके साथ गलत हरकत करते हैं और कई बार उसे अश्लील फिल्म भी दिखा चुके है। महिला ने आरोप लगाया कि ससुर उसे पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे है। अगर वह राजी हो जाती है,तो सारी प्रॉपर्टी उसके के नाम पर करने का लालच दिया। जब बहू ने यह मना कर दिया।तो ससुर ने उसको जान से मारने की धमकी दी और उसको गंदी-गंदी गालियां भी दी। जिसे बहू ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।