एसीपी संजीव बल्हारा को मातृ शोक !
गुरुग्राम : कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कई लोग कोरोना से लड़ते-लड़ते जंग भी हारते दिखाई दे रहे हैं। यातायात पुलिस में कार्यरत सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) संजीव बल्हारा की 80 वर्षीय माता लक्ष्मी देवी का भी कोरोना महामारी के कारण निधन हो गया।
वह कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमित हो गई थी। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान रोहतक जिले में किया गया। पुलिस आयुक्त केके राव व अन्य पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
