लिव इन पार्टनर ने किया महिला की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म !
लुधियाना : चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में जिस व्यक्ति के साथ महिला रह रही थी उसने उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी को धमकी भी दी। पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताई। मामला पंजाब के लुधियाना का है। मां ने थाना डेहलों पुलिस को सारी जानकारी दी। महिला की शिकायत पर आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सन 2000 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका अपने पति के साथ झगड़ा होने लगा।
वह अपनी बेटी के साथ अलग रहने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी मनप्रीत सिंह से हुई। दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। कुछ समय बाद ही आरोपी उसे परेशान करने लगा। इसके बाद मनप्रीत से भी उनका विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने उनकी बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें कीं।
जब बेटी से बात की गई तो उसने बताया कि आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और हर बार उसे धमकी देता था कि वह किसी को कुछ न बताए। बेटी के साथ हुई बात के बाद इसकी जानकारी थाना डेहलों पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई जतिंदर कौर ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।