बराला ने सुल्तानपुर झील में पहुंच कर किया परिंदों का दीदार !
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : बीजेपी हरियाणा प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी कार्याकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय पक्षी उद्यान सुल्तानपुर झील में पहुंच कर देश एवं विदेशी परिंदों का दीदार किया और अपने मोबाईल में इस यादगार पल को कैद किया।
सुभाष बराला झील की सफाई व्यवस्था और पक्षियों के लिए सम्बंधित विभाग द्वारा की गई व्यवस्था से काफी खुश नजर आये और उन्होंने बर्मचारियों और अधिकारियों की पीठ थपथपाई। झील प्रबंधन व कर्मचारियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया और झील, वन क्षेत्र, देशी विदेश पक्षियों के दूरबीन से दर्शन कराये तथा गाडी की भी सैर कराई। करीब डेढ घंटे के विश्राम के बाद गुरुग्राम प्रस्तान कर गए।