जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : लोगों को नजर आने लगी उम्मीद !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : ऐतिहासिक शहर फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की मांग को लेकर इलाके के लोगों द्वारा की जा रही पैरवी और सांसद, विधायक द्वारा की जा रही मदद से उप मंडल की मुहिम सफलता के पथ पर अग्रसर होती दिखाई दे रही है। जिससे लोगों में उत्साह का संचार देखा जा रहा है। लोगों को उम्मीद नजर आने लगी है।
सोनू सैनी, रणबीर सिंह, बने सिंह यादव, कृष्ण कुमार, जेपी पांचाल, नरेंद्र यादव आदि का कहना है कि फर्रुखनगर इलाके के पिछडेपन को दूर करने के लिए सबसे सरल उपाय केवल उप मंडल का दर्जा मिलना है। उप मंडल का दर्जा मिलते ही फर्रुखनगर इलाका उद्योगपतियों की पहली पंसद बन जायेगा। जब इलाके में उद्योग स्थापित हो जाएंगे तो यहां के युवाओं के लिए रोजगार के साधन मुहिया होने लगेंगे। और युवाओं को जब रोजगार मिलेगा तो इलाके को सम्मपन होने में कोई बाधा भी नहीं आएगी।
उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर को पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल ने अपने कार्यकाल के दौरान तत्कालीन पटौदी विधायक स्व. मोहन लाल पीपल के आग्रह पर जनता की मां को जाईज ठहराते हुए पिछडा उद्योग जोन घोषित किया था। लेकिन सरकारों के बदलाव के कारण उनके द्वारा दी गई स्वीकृति को कोई अहमियत नहीं दी गई। वहीं उनके बाद चुने हुए विधायक भी अपनी बात को विस पटल पर दमदार तरीके से रखने में सफल नहीं हो पाये। इलाके की पैरवी में बरती गई कमजोरी उसके पिछडेपन का कारण बन गई। सरकारे आती जाती रही लेकिन फर्रुखनगर इलाके की दो दशक पुरानी उप मंडल की मांग पूरी नहीं हो पाई।
उन्होंने बताया कि उप मंडल का दजा ऐतिहासिक कस्बा फर्रुखनगर, 55 गांवों के लोगों के भाग्य को बदल सकता है। उप मंडल बनाने में इस बार जिस एकजुटता के साथ मांग उठाई है जिससे आशा की किरण दिखाई देने लगी है। उनको विश्वास हो चला है कि इस बार उनके इलाके की मांग केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व विधायक सत्यप्रकाश जरावता द्वारा उठाई गई है। जिससे मांग को मजबूती मिली है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री दोनों नेताओं की बात और पैरवी की अनदेखी नही करेंगे।