ललित गाडौली बने फर्रुखनगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष

फर्रूखनगर (नरेश शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा सोमवार को की गई जिसमें फर्रूखनगर मंडल में युवा मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी ललित गाडौली को सौंपी गई जिसको लेकर युवाओं में काफी जोश व उत्साह है | अध्यक्ष बनने के बाद ललित गाडौली ने सैदपुर पहुंच कर मंडल अध्यक्ष दौलत राम का धन्यवाद किया व विश्वास दिलाया कि वे अपनी जिम्मेदारी पर खरे उतरेंगे |
उनका सैदपुर गांव में पहुंचने पर युवाओं द्वारा स्वागत किया गया स्वागत करने वालों में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष सैदपुर,कृष्ण कुमार,अशोक गुर्जर,भोले,परमजीत,सन्नी यादव,नवीन,गोलू आदि रहे।मंडल अध्यक्ष बनने के बाद ललित गाडौली ने जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी,मंडल अध्यक्ष दौलत राम,पार्षद ब्रह्म यादव,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनीष सैदपुर व शीर्ष नेताओं का धन्यवाद किया।