दहेज में 21 लाख और फार्रचूनर गाड़ी नहीं दी तो दो बहनो को सहनी पड़ी यातनाएं, अब मामला दर्ज !
पटौदी (घनश्याम) : खंड के एक गांव की दो बहनों ने अपने पतियों के खिलाफ दहेज में 21 लाख रूपए और फार्रचूनर गाड़ी नहीं देने के कारण मार-पिटाई, दहेज प्रताडना, छेड़-छाड, अश्लील हरकत करना व किसी भगत से बलात्कार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकातय पर बलात्कार सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस में दिए अपने ब्यान में पीड़िता ने कहा हैं कि उसकी शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी तथा ससुर ने उससे तथा उसकी बहन से शादी में 21 लाख और फार्रचूनर गाड़ी का दहेज मांगा और उन्हें यातनाएं देनी शुरू कर दी। उसके पति योगेश, सास, सुबे सिंह ससुर, दिनेश पति-अर्चना अंजान भगत निवासी गांव ढहीणा, जिला रेवाडी ने इन दोनों का जीना हराम केवल दहेज के लिए कर दिया।
वे इतना नीचे गिर गए कि इन लोगों ने एक अंजान भगत को बुलाकर उसे बेहोश करा कर उसके साथ बलात्कार कराया होश आने पर उसे इसका आभास हुआ। उनके पिता द्वारा शादी में एक अल्टो मारूति कार योगेश के नाम लगन पर दी थी। दोनों लड़कों की सोने की चैन, सोने की अगठियां, दो चांदी की अगूठियां, हाथ की घडी, दोनों लड़कों की बहनों की सोने की अगूंठी, पायल व पाजेब व चुटिकयां दी थी। सास की एक सोने की कंठी, एक सोने की अगूठी, दो कान के सोने के कुण्डल, चांदी के पाजेब व चांदी के सैम्पल दिये थे। ससुर के एक सोने की अगूंठी दी थी। इसके अलावा सारा फर्नीचर, बर्तन, इलैक्टोनिक सामान, कीमती कपड़े और गिफ्ट दिये थे। इसके अलावा पांच बर्तन चांदी के भी दिये थे और विदाई के समय 1,51,000 रूपये व लगन पर 100000 रूपये नकद दिये थे।