जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : उप मंडल बनने की कवायद हुई मजबूत !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने को लेकर सांसद राव इंद्रजीत सिंह से पत्राचार करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को उप मंडल बनाने की मांग की कार्रवाई को अमलीजाम पहनाने के आदेश के बाद धरातल पर भी अधिकारियों द्वारा सीएम सहाब द्वारा मांगी गई रिर्पोट को तैयार करके भेजा जा चुका है। जिससे फर्रुखनगर उप मंडल बनने की कवायद में मजबूत आधार मिला है। जिससे फर्रुखनगर कस्बा और ग्रामीण आंचल के 55 गांवों और 500 से अधिक ढाणियों में रहने वाले लोगों भारी उत्साह का संचार हो गया है। प्रत्येक क्षेत्रवासी के चेहरे पर खुशी की चमक देखी जा सकती है।
अधिवक्ता माणिक शर्मा, समाजसेवी रामपाल यादव माजरी , भय राम यादव, महिपाल प्रधान चांदनगर, राव ईश्वर सिंह डाबोदा, ईकबाल चंद सैनी, अमित सैनी आदि ने बताया कि फर्रुखनगर खंड भौगोलिक तौर से केएमपी , स्टेट हाईवे स्थित है यहां उप मंडल कार्यालय के लिये उपयुक्त सरकारी भूमि एवं तैयार भवन भी खंड तथा तहसील कार्यालय में उपलब्ध है। व्यापार और चिकित्सा , खंड एवं तहसील स्तरीय कार्यो के लिये 55 गांवों और 500 से अधिक ढाणियों क्षेत्र के लोगों का यहां आना जाना होता है। इन सभी गावों व नगरपालिका फर्रुखनगर तहसील की सीमा मात्र दस से 12 किलोमीटर की दूरी पर सटी हुई है। चूंकि उप मंडल पटौदी व जिला गुरुग्राम मुख्यालय फर्रुखनगर ब्लॉक के गांवों से 25 से 30 किलो मीटर की दूरी काफी दूरी पर है जो कि प्रशासनिक कानूनन तौर से उपयुक्त नहीं है।
फर्रुखनगर तहसील में फर्रुखनगर शहर व 40 गांव तथा तीन बेचिराग भी शामिल है। कुल 11 पटवार सर्कल है। कुल रकबा 20942 हैकटेयर भूमि तथा 25521 करीब आबादी है। जबकि फर्रुखनगर ब्लॉक की बात की जाये तो उसके अंर्तगत 55 ग्राम पंचायते, 22 ब्लॉक समिति के वार्ड, 3 जिला परिषद वार्ड भी आते है। फरूर्खनगर सीएचसी के अंर्तगत गुरुग्राम गांव सहित 104 गांव आते है।
फर्रुखनगर को नया उप मंडल बनाने से पिछडे़ ग्रामीण इलाकों मे विकास के नये आयाम स्थापित होंगे, बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे साथ ही क्षेत्र मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से जनहित में फर्रुखनगर को नया उप मंडल बनाकर क्षेत्र के लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।