दुष्कर्म केस से आरोपी का नाम निकालने के बदले रिश्वत लेती धरी गयी महिला एएसआई !

फरीदाबाद : दुष्कर्म केस में नाम निकालने के बदले आरोपी से रिश्वत लेते महिला थाने की एएसआई सुमन को विजिलेंस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी महिला पुलिसकर्मी दुष्कर्म के आरोपी से 1.70 लाख रुपए पहले ही ले चुकी है।
सोमवार को दस हजार रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया गया। पलवल निवासी राकेश के भतीजे संजय के खिलाफ एक महिला ने बल्लभगढ़ महिला थाने में 13 मार्च को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इसमें थाने की एएसआई सुमन जांच अधिकारी थी।
बताया जाता है एएसआई ने आरोपी का नाम निकालने और पीड़िता की मेडिकल जांच रिपोर्ट गलत बनाने के बदले आरोपी से 6 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। लेकिन सौदा 1.80 लाख में तय हो गया था। आरोपी के परिजन ने महिला पुलिसकर्मी को 1.70 लाख रुपए दे भी चुका था। सोमवार को बाकी 10 हजार रुपए देने थे।
आरोपी के परीजन राकेश ने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस के डीएसपी कैलाश चंद से की। उन्होंने टीम बनाकर पुलिसकर्मी को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। सोमवार को विजिलेंस ने राकेश को दस हजार रुपए के नोट देकर उसके नंबर नोट कर महिला थाने भेजा। जैसे ही महिला एएसआई सुमन ने पैसे लिए इशारा मिलने पर विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नोट भी बरामद हो गए। आरोपी महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।