रिश्ते शर्मसार : भतीजे ने चाची से किया दुष्कर्म !
यमुनानगर : एक भतीजे ने रिश्ते की चाची से दुष्कर्म किया। आरोपी इस घिनौनी वारदात को ने नशीला पदार्थ देकर अंजाम दिया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर यमुनानगर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी महिला से भतीजे ने ही नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। मामला खुलने पर वह चाची से शादी करने को तैयार हो गया था, लेकिन बाद में मुकर गया। फिलहाल महिला चार माह की गर्भवती भी है। आरोपित के शादी से इंकार करने पर अब पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज किया।
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, 45 वर्षीय विधवा महिला का रिश्ते में लगने वाला भतीजा जींद जिले के गांव निवासी युवक 20 सितंबर 2020 को उसके पास आया। वह उसे कुछ बात करने के बहाने अपने साथ गाड़ी में बिठाकर ले गया। उस पर विश्वास कर वह उसके साथ चली गई। उसने कहा कि वह कुछ समय से परेशान चल रहा है। इसलिए शराब पीना चाहता है। जगाधरी में उसने अपने लिए शराब पी और महिला को कोल्डड्रिंक दे दी। आरोप है कि उसने कोल्डड्रिंक में धोखे से शराब मिला दी। नशा होने पर आरोपित मनीष ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे बेहोशी हालत में घर के बाहर छोड़कर चला गया।
परिवार के लोग उसे घर के अंदर लेकर गए। जब परिवार के लोगों ने महिला को बताया, तो उसने कपड़े उल्टे डाले हुए हैं, तो महिला ने सारी बात परिवार के लोगों को बताई। अगले दिन इस बारे में मनीष से बात की, तो उसने माफी मांगी और महिला से शादी का वादा किया। इस तरह से वह शादी का वादा कर महिला के साथ संबंध बनाता रहा। इस बीच महिला गर्भवती हो गई, तो आरोपित टाल मटोल करने लगा। महिला ने आरोपित के खिलाफ 11 जनवरी को थाने में शिकायत दी थी। जिसमें उसने लिखित रूप में दिया था कि वह उससे शादी करेगा। आरोप है कि कई बार उसका अबॉर्शन भी कराने की कोशिश की। थाने में समझौता होने के बावजूद आरोपित फिर से मुकर गया और किसी को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।