हाथरस मामला : अभियुक्तों को सरकार का सपोर्ट : प्रियंका गाँधी

हाथरस : हाथरस गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को देर शाम हाथरस पहुंच गए । भारी भीड़ के बीच घर में दोनों नेताओं ने परिजनों से बातचीत की। इसके पहले नोएडा के डीएनडी पर कड़ी सुरक्षा के बीच राहुल और प्रियंका गांधी डीएनडी से हाथरस के लिए रवाना किया गया था। नोएडा से राहुल को पांच लोगों के साथ हाथरस आने की अनुमति दी गई थी। वहां अधिक भीड़ इकट्ठी होने के कारण पुलिस को उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
मथुरा में प्रियंका गांधी ने कहा है कि न्याय नहीं दिला सकती तो सरकार किस काम की है। प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस जाते समय शनिवार शाम मांट टोल के निकट एक फैसिलिटी सेंटर पर कुछ देर के लिए रुकी थीं और वहां पत्रकारों द्वारा किये सवालों का जवाब दे रही थीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह दर्दनाक हादसा है। बच्ची की मौत हो गई और उसके बाद परिवारीजनों को इतना प्रताड़ित किया है। वह समझ नहीं सकतीं कि सरकार ऐसा कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभियुक्तों को सरकार पूरी तरह सपोर्ट कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *