ओयो होटल में महिला के साथ गए बिजली निगम के जेई की मौत !
फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद रेडलाइट के पास स्थित ओयो ग्रीन होटल में महिला के साथ गए बिजली निगम के जेई की मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। क्योंकि उनके शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं हैं।
मृतक जेई की पहचान सेक्टर-9 निवासी मधुसूदन के रूप में हुई है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए मधुबन भेज दिया है। थाना प्रभारी भीम सिंह के अनुसार सेक्टर-9 निवासी मधुसूदन बिजली बोर्ड में जेई थे। 28 फरवरी को उनकी रिटायरमेंट थी। बुधवार शाम करीब 5 बजे वह एक महिला के साथ ओल्ड फरीदाबाद रेडलाइट के पास स्थित ओयो ग्रीन होटल में गए थे। करीब एक घंटे बाद लड़की वहां से निकल गई।