अनिल विज काे देश का सबसे सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य मंत्री चुना

नई दिल्ली : हरियाणा को ‘बेस्ट स्टेट इन हेल्थ’ का स्कॉच अवाॅर्ड दिया गया है। इसके साथ ही बतौर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को देश के सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य मंत्री का खिताब मिला है। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, आयुष विभाग के निदेशक प्रभजोत सिंह और स्वास्थ्य महानिदेशक सुरजभान कम्बोज ने इन स्कॉच पुरस्कारों के प्रशस्ति पत्र स्वास्थ्य मंत्री को भेंट किए।
उन्होंने कहा कि निजी संस्था स्कॉच द्वारा देशभर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर अनुसंधान एवं मूल्यांकन किया गया, जिसमें पाया गया कि हरियाणा ने देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में शानदार प्रर्दशन किया है। इनमें कर्नाटक दूसरे स्थान पर रहा है।