किसान समस्याओं को हल करने के प्रति गंभीर नहीं है सरकार : चौधरी संतोख सिंह

-23 फ़रवरी को मनाया जाएगा पगड़ी संभाल दिवस
-कांग्रेस पार्टी गुरुग्राम के प्रभारी हरपाल सिंह बूरा और पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर हरियाणा कैप्टन अजय यादव ने धरने पर आकर दिया समर्थन
गुरुग्राम : किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 89वें दिन किसान,मज़दूर,गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।
किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में कहा कि 23 फ़रवरी को किसानों के आत्मसम्मान में देशभर में पगड़ी संभाल दिवस मनाया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम भी 23 फ़रवरी को धरना स्थल पर पगड़ी संभाल दिवस मनाएगा। किसान आंदोलन से जुड़े सभी महिलाओं व पुरुषों से अनुरोध किया जाता है कि वो पगड़ी संभाल दिवस पर पगड़ी बांधकर आए।पगड़ी किसी भी रंग की बाँध सकते है।
उन्होंने बताया कि शहीदेआज़म भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह ने किसान आंदोलन चलाया था जिसका नाम पगड़ी संभाल था।उन्होंने बताया कि अजित सिंह की जयंती पर 23 फ़रवरी को पगड़ी संभाल दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज गुरुग्राम कांग्रेस के प्रभारी और हरियाणा टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व न्यायिक अधिकारी हरपाल सिंह भूरा और पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर हरियाणा कैप्टन अजय यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर आकर किसानों का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि सरकार किसान समस्याओं को हल करने के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान आंदोलन को लंबा खींचकर तोड़ना चाहती है।उन्होंने कहा कि किसानों के हौसले बुलंद है और जब तक तीनों काले क़ानून रद्द नहीं हो जाते तथा किसानों की माँगे नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा।
धरने पर बैठने में पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया,सुधीर चौधरी,सतबीर पहलवान सोहना,डॉक्टर शम्सुद्दीन,इन्द्र सिंह सैनी,सुनीता सहरावत,रेखा यादव,मनोज भारद्वाज,सुशील भारद्वाज टूलर,पूजा शर्मा,नवीन शर्मा एडवोकेट, अमित शर्मा,दान सिंह तंवर,परमजीत एडवोकेट,सतवीर गुर्जर,योगेन्द्र सिंह,जयप्रकाश रेहड़ू, विजय यादव शिकोहपुर, बलवान सिंह दहिया,कंवलजीत सिंह,लखपत जाँघू,अमित मेहरा,सतबीर सिंह नेहरा,दिलबाग सिंह खटका,राजकुमार पंवार एडवोकेट,मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,फूल कुमार,मुकेश डागर, डॉक्टर सारिका वर्मा,,राजबीर पंवार,बलकेश बाल,विजय लाकड़ा,धर्मबीर ठकरान,महासिंह ठकरान,बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी अरुण शर्मा,विंग कमांडर एम एस मलिक,डॉक्टर धर्मबीर राठी,धरम राज भारद्वाज,राम बाबू शर्मा,आर सी हुड्डा,नरेंद्रपाल किलहोड,,धर्मेंद्र यादव,विनोद यादव,सुखबीर, दलीप सिंह ठाकरान,शुभम शर्मा,योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,ईश्वर सिंह पातली,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह,कृष्ण सिहाग सिहाग,उम्मेद सिंह महलावत,ईश्वर सिंह झाड़सा,रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,अभय पुनिया,पंजाब सिंह, दिलावर सिंह,रामकृष्ण,सतबीर सिंह,इंद्रजीत सिंह,आकाशदीप,दयानंद शर्मा तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।