टेनिस कोच ने महिला से शादी का झांसा देकर 2 साल तक किया दुष्कर्म !

गुरुग्राम : यहाँ की एक स्पोर्ट्स एकेडमी में काम करने वाले कोच ने महिला से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। दोनों की दोस्ती साल 2019 मई में हुई थी। करीब पौने दो साल बाद आरोपी कोच ने शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सेक्टर-51 महिला थाने में मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में स्थित एक एकेडमी में काम करती थी। वहीं पर काम करने वाले टेनिस कोच से साल 2019 में उसकी दोस्ती हो गई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। उसके आरोपी कोच ने महिला से शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। अब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया है और बात भी नहीं कर रहा। उसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।