राहुल की ट्रैक्टर यात्रा को हरियाणा में प्रवेश नहीं

नई दिल्ली : तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब से शुरू होने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा को लेकर हरियाणा सरकार और प्रदेश कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गयी गए हैं। तीन अक्टूबर से शुरू होने वाली राहुल की प्रस्तावित ट्रैक्टर यात्रा के 5 अक्टूबर की शाम पटियाला मार्ग से हरियाणा के पेहवा (कुरुक्षेत्र) में प्रवेश करेगी मगर राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने पहले ही कह दिया कि राहुल की ट्रैक्टर यात्रा को हरियाणा की सीमा में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज ने कहा कि तीन कृषि कानूनों का विरोध पंजाब सरकार द्वारा प्रायोजित है। पंजाब में राहुल जो मर्जी करें, इससे हरियाणा को कुछ लेना देना नहीं है, मगर हरियाणा में यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। विज के बयान पर बिफरी प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विज के बयान से भाजपा की मानसिकता उजागर हो रही है। उन्‍होंने कहा है कि अभी तो कांग्रेस ने ट्रैक्टर यात्रा के लिए प्रशासनिक अनुमति का आवेदन भी नहीं किया है।
प्रदेश कांग्रेस ने नई दिल्ली स्थित 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर पार्टी के वाररूम कहे जाने वाले कार्यालय में राहुल की तीन दिवसीय ट्रैक्टर यात्रा की तैयारियों को लेकर गहन चिंतन मंथन भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *