पंजाब निकाय चुनाव : सत्ताधारी कांग्रेस की राज्यभर में भारी जीत
मोहाली : पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव 2021 में कांग्रेस को राज्य भर में भारी जीत मिली है। बठिंडा, कपूरथला सहित कई जगहों पर उसने अन्य दलों का लगभग सफाया कर दिया है। अधिकतर जिलों में तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस ने कई नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायतों पर कब्जा किया है। शिअद काे कुछ स्थानों पर बढ़त मिली है। शिअद को मजीठा में जीत मिली है। मतगणना केंद्रों पर भारी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। कांग्रेस, शिअद, भाजपा और आप के लिए 2022 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ये चुनाव बेहद अहम है।