काले कानूनों से छोटे किसान और ग़रीब हो जाएगा बर्बाद : चौधरी संतोख सिंह

-18 फ़रवरी को पूरे देश में होगा रेल रोको कार्यक्रम।
-संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 52वां दिन
गुरुग्राम : किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 84वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।
किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में कहा कि काले कानूनों से छोटे किसान और ग़रीब पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे।
उन्होंने बताया कि देश का 60% किसान दो एकड़ से कम तथा 37 प्रतिशत पाँच एकड़ से कम खेती वाला है।उन्होंने कहा कि देश के 87 प्रतिशत किसान और ग़रीब आदमी पर काले कानूनों की मार पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन से जमाखोरी बढ़ेगी तथा महँगाई बढ़ेगी।उन्होंने कहा कि जमाखोरी और महँगाई से देश का 87 प्रतिशत किसान तथा ग़रीब आदमी प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि 18 फ़रवरी को पूरे देश में रेलवे स्टेशनों पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में पातली रेलवे स्टेशन पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया जाएगा
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों काले कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर बैठने वालों में ऊषा सरोहा,डॉक्टर सारिका वर्मा, रेखा यादव,आशा सिंह,फूल कुमार,मुकेश डागर,नवनीत रोज़खेडा,बलकेश बाल,बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी अरुण शर्मा,विंग कमांडर एम एस मलिक,डॉक्टर धर्मबीर राठी,डॉक्टर सारिका वर्मा,रेखा यादव,आर सी हुड्डा,नरेंद्रपाल किलहोड,बलवान सिंह दहिया, अमित शर्मा, शुभम शर्मा,योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,मनोज शोराण,अमित पंवार, मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,ईश्वर सिंह पातली,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह,भूप सिंह कटारिया,कृष्ण सिहाग सिहाग,अशोक कुमार,महासिंह ठकरान, उम्मेद सिंह महलावत,ईश्वर सिंह झाड़सा,रमेश दलाल,मनोज झाड़सा, पूर्व पार्षद जसबीर ठाकरान,पूर्व पार्षद रविंदर कटारिया,अनिल कुमार दहिया,ब्रह्म प्रकाश सहरावत एडवोकेट,परम वीर कटारिया एडवोकेट,जयप्रकाश रेहड़ू, अभय पुनिया,रवि यादव तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।