फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2020 मनिका श्योकंद पहुंची पंचकूला !

पंचकूला : मुंबई में हुए एक ब्यूटी पेजेंट में पंचकूला की मनिका श्योकंद फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2020 बनी हैं। साथ ही उन्होंने मिस फोटोजेनिक का टाइटल भी जीता है।इस उपलब्धि के बाद वे अपने शहर पंचकूला पहुंचीं तो बेहद उत्साहित नजर आईं। हरियाणा के विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल ने उन्हें सम्मानित किया।
इस दौरान मनिका बोलीं, जिस दिन टाॅप 15 फाइनलिस्ट की घोषणा हुई उस दिन मैं सुबह से ही फोन के साथ चिपकी हुई थी। हर अनाउंसमेंट के साथ लगा मानो दिल की धड़कन कम होती लगी। लेकिन जैसे ही मेरा नाम अनाउंस हुआ मैं खुशी के साथ उछलने लगी। मां की आंखों में खुशी के आंसू थे। वो लम्हां थोड़ा इमोशनल बन गया था क्योंकि आखिरकार मैं अपने सपने के और करीब थी।
मॉडल मनिका श्योकंद पंचकूला से हैं। नेश्नल लेवल की नेट बॉल प्लेयर रही हैं। सेक्टर 7 के केबीडीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से स्कूलिंग हुई है। कैमिकल इंजीनियर में ग्रेजुएट हैं। पीयू के यूआईएफटी डिपार्टमेंट से पासआउट हैं। साथ इवेंट आर्गेनाइजर भी हैं। पढ़ना, फिल्में देखना और नई चीजें सीखना मनिका के शौक में शामिल है।