11 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा !

फरीदाबाद : यहाँ के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली ग्यारह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले चौकीदार को सोमवार को सुनवाई के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जैसमीन शर्मा की कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई। उस पर 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। घटना मार्च 2019 की है। पैनल एडवोकेट रविंद्र गुप्ता ने बताया कि 11 साल की एक बच्ची एनआईटी के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी।
27 जनवरी 2019 को वह स्कूल में खेलने गई थी। तभी वहां रहने वाला चौकीदार रंजीतलाल ने उसे पानी लाने के बहाने कमरे में भेज दिया और खुद पीछे पहुंच गया। रंजीत लाल ने उससे दुष्कर्म किया। वह अक्सर छात्रा को अपनी हवश का शिकार बनाता था। 11 मार्च 2019 को चौकीदार ने लड़की से दुष्कर्म किया। लड़की अपने घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। मां की शिकायत पर एनआईटी पुलिस ने केस दर्ज किया था।